जब प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने कहा- ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’
ह्यूस्टन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां ‘हाउडी, मोदी’ कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हौसलाअफजाई की और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लोकप्रिय नारे ‘अबकी बार, मोदी सरकार’ की तर्ज पर ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’ कहकर उनका उत्साहवर्धन किया।
ट्रंप का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले भी हमारे बीच कुछ मुलाकातें हुई है और हर बार वह गर्मजोशी, मित्रतापूर्वक, ऊर्जावान तरीके से मिलते हैं तथा उन तक आसानी से पहुंच रहती है। मैं नेतृत्व और अमेरिका के लिए उनकी चाहत की भी प्रशंसा करता हूं।
मोदी ने ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सपरिवार भारत आने का न्योता दिया। मोदी ने कहा, “हम चाहते हैं कि आप अपने परिवार के साथ भारत आएं और आपका स्वागत करने का हमें मौका मिले। हमारी दोस्ती और भारत-अमेरिकियों का साझा सपना..हम इसे एक नया भविष्य देंगे।”
उन्होंने इसके अलावा ट्रंप को ‘हाउडी मोदी’ समारोह में शामिल होने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री ने स्टेडियम में मौजूद 50,000 लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “शुक्रिया ह्यूस्टन, शुक्रिया अमेरिका। भगवान आप सबका ख्याल रखे।”
भाषण समाप्त होने के बाद, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और उत्साह से लबरेज लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।