जादवपुर यूनिवर्सिटी में बाबुल सुप्रियो से बदसलूकी के बाद भाजपा के तेवर सख्त, आज कर सकती है प्रदर्शन
वाइस चांसलर सुरंजन दास ने छात्रों से बात करने की कोशिश की। हालांकि बाबुल सुप्रियो और छात्रों के बीच तर्क-वितर्क जारी रहा। बाबुल सुप्रियो ने कहा, आप लोग मुझे भड़काना चाह रहे हैं, हंगामा कर रहे हैं।
नई दिल्ली। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ हुई बदसलूकी के बाद भाजपा के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं। बता दें कि बाबुल सुप्रियो एबीवीपी द्वारा आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए जादवपुर यूनिवर्सिटी गए थे। जहां वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने उनके साथ बदसलूकी और 6 घंटे तक बंधक बनाकर रखा।
इस घटना के बाद भाजपा आज पश्चिम बंगाल के कई जिलों में प्रदर्शन कर सकती है। दरअसल बाबुल सुप्रियो जैसे ही यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचे तो कुछ वामपंथी छात्रों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए वहां से चले जाने को कहा। छात्रों ने ‘बाबुल सुप्रियो वापस जाओ, वापस जाओ’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।
वाइस चांसलर सुरंजन दास ने छात्रों से बात करने की कोशिश की। हालांकि बाबुल सुप्रियो और छात्रों के बीच तर्क-वितर्क जारी रहा। बाबुल सुप्रियो ने कहा, आप लोग मुझे भड़काना चाह रहे हैं, हंगामा कर रहे हैं। लेकिन, आप मुझे बाहर नहीं कर सकते। जब तक आप शांत नहीं हो जाते, मैं नहीं जाऊंगा।
आपको बता दें कि इस घटना के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच कई बार बातचीत हुई। ममता ने राज्यपाल को यूनिवर्सिटी जाने से मना किया था।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना था कि इससे मामला और बिगड़ सकता है। उन्होंने राज्यपाल से हालात पर काबू पाने के बाद जाने का अनुरोध किया। इस दौरान राज्यपाल, वाइस चांसलर सुरंजन दास को बर्खास्त करना चाहते थे।