भारत में फेसबुक ला रहा नया इंटरैक्टिव एड सॉल्यूशन्स

भारत में फेसबुक ला रहा नया इंटरैक्टिव एड सॉल्यूशन्स

फेसबुक इंडिया के ग्लोबल मार्केटिंग सॉल्यूशन्स (जीएमएस) के प्रमुख और निदेशक संदीप भूषण ने एक बयान में कहा, “फेसबुक में हम आम लोगों के लिए चीजे बनाते हैं। इसमें हमारे प्रोडक्ट्स, सर्विस और एड सॉल्यूशन्स शामिल हैं।”

नई दिल्ली। भारत में फेसबुक नए इंटरैक्टिव एड सॉल्यूशन पर काम कर रहा है, जिसमें पोल विज्ञापन, ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) विज्ञापन, इंस्टाग्राम पोल स्टीकर फॉर स्टोरी एड और ‘ब्रैंड प्लैबल्स’ शामिल हैं। सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी के अनुसार, इंटरैक्टिव विज्ञापनों का यह सूट विज्ञापनदाताओं को त्योहारों के दौरान नए तरीकों से अपने यूजर्स से जुड़ने में मदद कर सकता है।

फेसबुक इंडिया के ग्लोबल मार्केटिंग सॉल्यूशन्स (जीएमएस) के प्रमुख और निदेशक संदीप भूषण ने एक बयान में कहा, “फेसबुक में हम आम लोगों के लिए चीजे बनाते हैं। इसमें हमारे प्रोडक्ट्स, सर्विस और एड सॉल्यूशन्स शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है, जिससे हमारे विज्ञापनदाताओं के लिए बड़े और छोटे से लगातार व्यावसायिक परिणाम सामने आए हैं।”