क्या सच में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में लगा है टैक्स देने वालों का पैसा? जानिए सच्चाई
राहुल गांधी ने इसी ट्वीट में अमेरिका में होने वाले हाउडी मोदी कार्यक्रम को भी आड़े हाथों ले लिया और सरकार की ओर से 1.45 लाख करोड़ के राजस्व घाटे को ‘हाउडी मोदी’ से जोड़ दिया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को टेक्सास के ह्यूस्टन में होने वाले कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। इस विशाल कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हमलावर रुख अपनाया है। उन्होंने #हाउडीइकॉनोमी हैशटेग के साथ ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कॉरपोरेट टैक्स में छूट, कैपिटेल गेन के सरचार्ज में कटौती जैसे फैसलों का ऐलान किया। इस ऐलान से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखी गई लेकिन इसके साथ ही सरकार के राजस्व घाटे पर 1.45 लाख करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। इस पर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने लिखा कि शेयर बाजार में उछाल के लिए प्रधानमंत्री कुछ भी करने को तैयार हैं, वो भी तब जब उनका #HowdyIndianEconomy का उत्सव चल रहा है।
राहुल गांधी ने क्या कहा
राहुल गांधी ने इसी ट्वीट में अमेरिका में होने वाले हाउडी मोदी कार्यक्रम को भी आड़े हाथों ले लिया और सरकार की ओर से 1.45 लाख करोड़ के राजस्व घाटे को ‘हाउडी मोदी’ से जोड़ दिया। राहुल ने लिखा कि हाउडी मोदी कार्यक्रम दुनिया का सबसे महंगा इवेंट होने वाला है।
क्या ‘हाउडी मोदी’ में लगा है टैक्सपेयर का पैसा ?
‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में लगने वाले खर्च को लेकर अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि इस इवेंट में टैक्स देने वालों का कोई पैसा नहीं लगा है।
हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि कार्यक्रम के लिए भारतीय समुदाय ने फंड दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के लिए यह गर्व का क्षण है कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक साथ होंगे।