अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हजारों किसान पहुंचे दिल्ली की सीमा तक, दिल्ली पुलिस अलर्ट
भारतीय किसान संगठन के उपाध्यक्ष राधे ठाकुर ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली के लिए निकली ‘किसान-मजदूर यात्रा’ में हजारों किसान शामिल हैं। सहारनपुर से दिल्ली के किसान घाट तक पैदल यात्रा कर रहे हैं।
नई दिल्ली। सहारनपुर से पैदल यात्रा करते हुए हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमा तक पहुंच गए हैं। बता दें कि भारतीय किसान संगठन के नेतृत्व में हजारों की संख्या ये किसान अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मोदी सरकार के सामने रखने के लिए सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे हैं।
नोएडा से दिल्ली की ओर कूच रहे किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। हालांकि उसके पहले ही दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी शुरू कर रखा है कि वह किसानों को दिल्ली जाने से रोक सकें। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली पुलिस ने अपने जवानों को तैनात कर दिए हैं. सीआरपीएफ के जवानों को भी यहां लगाया गया है। फ्लाई ओवर के ऊपर और नीचे सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात कर दिए गए हैं।
दिल्ली पुलिस की पूरी कोशिश रहेगी इतनी संख्या में दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोका जाए। बता दें कि किसान नोएडा के ट्रांसपोर्ट नगर से शनिवार की सुबह दिल्ली कूच के लिए रवाना हुए हैं। जिस तरीके से दिल्ली पुलिस की तैयारी है उससे साफ अदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति तनावपूर्ण भी हो सकती है। गौरतलब है कि पिछले साल किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव हो चुका है।
भारतीय किसान संगठन के उपाध्यक्ष राधे ठाकुर ने बताया कि सहारनपुर से दिल्ली के लिए निकली ‘किसान-मजदूर यात्रा’ में हजारों किसान शामिल हैं। सहारनपुर से दिल्ली के किसान घाट तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में किसानों की हालत दयनीय है और किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रखे सो रही है।