कश्मीर का राग अलापने वाले इमरान को UN में सैयद अकबरुद्दीन ने ऐसे धो डाला
दरअसल न्यूयॉर्क में मीडिया से बात करते हुए अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान जितना नीचे गिरेगा, भारत का कद उतना ही बढ़ेगा। वह ठोकरें खाते हैं, भारत ऊंची उड़ान भरता है।
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने गुरुवार को कश्मीर का राग अलापने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल न्यूयॉर्क में मीडिया से बात करते हुए अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान जितना नीचे गिरेगा, भारत का कद उतना ही बढ़ेगा। वह ठोकरें खाते हैं, भारत ऊंची उड़ान भरता है।
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने वाले हैं। इमरान खान ने अपने संबोधन में कश्मीर का मुद्दा उठाने की बात कही है। इस पर यूएनओ में सैयद अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है।
सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के मुद्दे से निपटने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बहुपक्षीय और द्विपक्षीय व्यस्तताओं और बैठकों के ढेर सारे उदाहरण इस बात को रेखांकित करते हैं कि भारत कितना ऊंचा होगा। अकबरुद्दीन ने कहा कि वह क्या चाहते हैं, उनकी मर्जी है। हमने पहले मेनस्ट्रीम टेररिज्म देखा है। अब वह मेनस्ट्रीम हेट स्पीच दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह यही चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं। प्वाइजन पेन लंबे समय तक काम नहीं करता है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिड़गिड़ाता रहा है, लेकिन उसे चीन को छोड़कर कहीं से भी समर्थन नहीं मिला।