हैदराबाद के दरिंदे बलात्कारियों की जान बचाने के लिए तैनात किया गया भारी सुरक्षा बल, वायरल तस्वीरों से भड़की जनता

हैदराबाद के दरिंदे बलात्कारियों की जान बचाने के लिए तैनात किया गया भारी सुरक्षा बल, वायरल तस्वीरों से भड़की जनता


हैदराबाद के दरिंदे बलात्कारियों को जनता के आक्रोश से बचाने के लिए प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। उनकी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

नई दिल्ली। हैदराबाद के दरिंदे बलात्कारियों को जनता के आक्रोश से बचाने के लिए प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। उनकी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इन दरिंदे बलात्कारियों को कोर्ट में पेश करते समय जनता के आक्रोश से बचाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होता जा रहा है।

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी से जनता बेहद आक्रोश में है। लोग बलात्कारियों को मृत्युदंड की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार के सामने  सुनवाई के लिए ले जाते वक़्त इन बलात्कारियों की सुरक्षा की बड़ी चुनौती है। यही वजह है कि इन बलात्कारियों को ले जाने के लिए उनके साथ 25 पुलिस गाड़ियों और 450 पुलिसकर्मियों का काफिला भेजा गया।

उधर जनता इन बलात्कारियों  को उनकी ही भाषा में जवाब देने की मांग कर रही है। इस तरह के भी सवाल उठा रहे हैं कि जितनी पुलिस फोर्स इन बलात्कारियों की सुरक्षा में है, उसका 10 फ़ीसदी भी अगर डॉ प्रियंका रेड्डी की मदद के लिए होती तो ऐसी घटना कभी ना होने पाती।

इन बलात्कारियों  की पुलिस सुरक्षा का वीडियो भी  वायरल हो गया है। ये वीडियो उस वक्त का है जब हैदराबाद रेप मामले के आरोपियों को ले जाया जा रहा था। इस दौरान उनकी गाडी के साथ पुलिस की 25 गाड़ियां और बसें मौजूद थी। इसके अलावा 450 पुलिसकर्मी सड़क पर भागते हुए जनता के बीच से उनके लिए रास्ता बना रहे थे।

इससे पहले आरोपियों की पहली सुनवाई के लिए उन्हें पिछले दरवाज़े से लाया गया था क्योंकि आगे के दरवाज़े पर जनता आरोपियों को मृत्युदंड की मांग कर रही थी।