87 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

87 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरुवार को 87 साल के हो गए। 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब (अब पाकिस्तान) के एक गांव में जन्मे मनमोहन सिंह दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरुवार को 87 साल के हो गए। 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब (अब पाकिस्तान) के एक गांव में जन्मे मनमोहन सिंह दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

मौजूदा समय में मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के सांसद हैं। मनमोहन सिंह 1991 में असम से राज्यसभा सदस्य चुने गए। इसके बाद 1995, 2001, 2007 और 2013 में वो फिर राज्यसभा से संसद पहुंचे। 1998 से 2004 तक जब भाजपा सत्ता में थी वो राज्यसभा में विपक्षी नेता भी थे। 1999 में उन्होंने साउथ दिल्ली से चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए।

गौरतलब है कि देश में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।