ट्रंप के सामने ही पीएम मोदी ने साधा इमरान खान पर निशाना, कहा- ‘देश संभलता नहीं पर 370 हटने से दिक्कत’
ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम का गेट लोगों के लिए खोल दिया गया है। स्टेडियम में एंट्री के लिए लंबी लाइनें लग गई हैं। करीब एक किलोमीटर की लंबी लाइन है। अपनी बारी के लिए लोग उत्साहित हैं।
नई दिल्ली। ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप एकसाथ मंच पर पहुंचे। जहां 50 हजार से भी ज्यादा मौजूद भारतीय प्रवासियों ने उनका स्वागत किया। दोनों के संबोधन से पहले भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान हुए। जिसके बाद पीएम मोदी ने अपने शुरुआती संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम पहुंचे तो उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम हाउस मेजॉरिटी लीडर स्टेनी एच होयर ने कहा कि भारत जैसा अमेरिका भी अपनी परंपराओं पर गर्व करता है ताकि गांधी की शिक्षा से भविष्य सुरक्षित हो सके और नेहरू की भारत की दृष्टि एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के रूप में हो जहां मानवाधिकारों का सम्मान प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा करता हो।
अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सपरिवार भारत आने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप आर्ट ऑफ द डील में माहिर हैं। मैं उनसे सीख रहा हूं, उनसे बातचीत से सकारात्मक परिणाम आएंगे।
कॉरपोरेट टैक्स खत्म होने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में कारपोरेट टैक्स में कमी से लोग उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, जो अशांति चाहते हैं और आतंक को पालते पोसते हैं। उनकी पहचान पूरी दुनिया अच्छी तरह जानती है। पाकिस्तान का बिना नाम लिए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत है। भारत में बहुत कुछ हो रहा है। हम बहुत कुछ करने का इरादा लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत समस्याओं के पूर्ण समाधान की ओर बढ़ रहा है। आज देश में हाई ग्रोथ का दौर आया है। हम चुनौतियों को टाल नहीं टकरा रहे हैं।
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि, हमने जम्मू-कश्मीर में 70 सालों से चली आ रही धारा 370 को खत्म किया। इमरान खान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि, इससे दिक्कत उन्हें भी है जिनसे खुद अपना देश नहीं संभलता। उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि आतंकवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।
अपने सरकार में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार आसान जीवनशैली की दिशा में काम कर रही है। 5 साल में 50 फीसदी लोगों के पास बैंक खाते हैं। गैस कनेक्शन 55 से 95 फीसदी तक लोगों को मिल गया है। उन्होंने कहा कि दर्जनों टैक्स के जाल को हमने फेयरवेल दे दिया है और जीएसटी लाए हैं। साथ भष्ट्रचार की भी विदाई कर रहे हैं। भारत में एक दिन में 50 लाख लोगों ने इनकम टैक्स भरा है। टेलीकॉम क्षेत्र में भी भारत तेजी से बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि, आज भारत का संकल्प न्यू इंडिया को लेकर चल रहा है। इसके लिए भारत दिन-रात लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि, विश्व में हमारी पहचान धैर्य है, लेकिन अब हम अधीर हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों को लकेर उन्होंने कहा कि इस बार भारत में हुए लोकसभा चुनाव में 61 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें 18 करोड़ युवाओं ने पहली बार वोट किया। इस बार सबसे ज्यादा महिलाएं चुनकर आईं।
ट्रंप के संबोधन के बाद उन्होंने पीएम मोदी को आमंत्रित किया। जब पीएम मोदी दोबारा बोलने के लिए आए तो उन्होंने अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि Howdy माई फ्रेंड्स, ये जो माहौल है व अकल्पनीय है। आज हम यहां नई हिस्ट्री के साथ केमेस्ट्री भी देख रहे हैं। एनआरजी की एनर्जी भारत-अमेरिका की बढ़ती सिनर्जी की गवाह है। ये मोदी अकेले नहीं है।
हाउडी मोदी के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत में सब अच्छा है’। मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन जो लोग नहीं आ पाए उनसे मैं व्यक्तिगत रूप से क्षमा मांगता हूं। पीएम मोदी ने भारत की अलग-अलग भाषाओं में हाउडी मोदी का जवाब दिया। ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के समर्थन में कहा कि हम कट्टरपंथ इस्लाम से लड़ने में हम एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामिक आंतकियों से बचाव करने के लिए हम तैयार हैं।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में भारत का मुझसे अच्छा दोस्त राष्ट्रपति नहीं रहा। मोदी सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, मोदी कार्यकाल में दुनिया भारत को एक मजबूत देश के रूप में देख रही है। मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अर्थव्यस्था सबसे अच्छी है। सुरक्षा के लिहाज से मिलकर दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। इस्लामिक आंतकियों से बचाव करने के लिए हम तैयार हैं।
पीएम मोदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी भारत में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस एतिहासिक कार्यक्रम में आकर मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी। मेरा सौभाग्य है कि मैं पीएम मोदी के साथ हूं। हमारे सपने एक हैं और प्रवासी भारतीयों पर हमें गर्व है। भारत-अमेरिका एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन आज दो बड़े लोकतंत्र देशों की दोस्ती का दिन है। उन्होंने ट्रंप के साथ दोस्ती पर कहा कि, मुझे 2017 में ट्रंप ने अपनी फैमिली से मिलाया था। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अमेरिकी के संबंध बहुत अच्छे हैं और हम सच्चे मित्र हैं। अपने संबोधन की शुरुआत गुड मॉर्निंग ह्यूस्टन, गुड मॉर्निंग टेक्सस, गुड मॉर्निंग अमेरिका की।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अरबों लोग ट्रंप के शब्द-शब्द को फॉलो करते हैं। विश्व की राजनीति में ट्रंप का बड़ा वजूद है। मुझे ट्रंप में हमेशा अपनापन दिखता है। उन्होंने कहा कि ‘अब की बारी ट्रंप सरकार’
पीएम मोदी NRG स्टेडियम के मंच पर अपना संबोधन कर रहे हैं। उनके बगल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी खड़े हैं।
प्रधानमंत्री मंच पर पहुंच चुके हैं। यहां वो 50 हजार लोगों की विशाल सभा को संबोधित करने वाले हैं। ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंच साझा कर रहे हैं। दोनों दिग्गज करीब 100 मिनट साथ रहेंगे।
प्रधानमंत्री मंच पर पहुंच चुके हैं। यहां वो 50 हजार लोगों की विशाल सभा को संबोधित करने वाले हैं। ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंच साझा कर रहे हैं। दोनों दिग्गज करीब 100 मिनट साथ रहेंगे।
पीएम मोदी के संबोधन से पहले अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने कहा कि ‘मैं इस बारे में विशेष रूप से नहीं जानता कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी किस विषय पर विचार-विमर्श करने वाले हैं। अगर राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा आज कुछ घोषणाएं की जाती हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। उम्मीद है कि हम व्यापार मतभेदों को सुलझा पाएंगे।’
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गरबा की भी झलक देखी गई। इतना ही नहीं इसी कड़ी में कोरियन डांसर ने कथक पर शानदार प्रस्तुति। ह्यूस्टन में हो रहे इस कार्यक्रम में योगा परफॉर्मेंस भी देखने को मिला।
डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा ‘वाकई आज का दिन शानदार होगा। आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।’ बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट में पीएम मोदी को दोस्त कहा था।
हाउडी मोदी कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है। ट्रंप ने लिखा ‘टेक्सास में आज का दिन शानदार रहेगा। ह्यूस्टन में आज अपने दोस्तों के साथ रहूंगा।’
ह्यूस्टन का एनआरजी स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी’ शो शुरू हो चुका है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवाणी के साथ हुई। स्टेडियम में जोश देखने लायक है। इस स्टेडियम में 70 हजार लोग बैठ सकते हैं। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। एनआरजी स्टेडियम में हाउडी मोदी कार्यक्रम के लिए भीड़ जुट रही है।
स्टेडियम में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। वंदे मातरम के साथ-साथ मोदी-मोदी के नारे स्टेडियम में लग रहे हैं। कुछ लोग स्टेडियम में ‘मंदिर यहीं बनाएंगे’ का नारा भी लगाते दिखे। इस दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक है।